
स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में विविध कार्यक्रमों के साथ हुआ उत्सव ।
पीजी कॉलेज में एनसीसी दिवस का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुई। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने सभी स्वंयसेवकों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. कमलेश शक्टा ने एनसीसी की बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कभी कुछ सौ युवाओं से शुरू हुई यह संस्था आज 20 लाख कैडेट्स के विशाल परिवार में तब्दील हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं को व्यक्तित्व विकास, देशसेवा और करियर के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति गीतों और प्रभावशाली भाषणों से सभागार में उत्साह का माहौल बना दिया। थल सेना कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कॉरपोरल प्रियांशु सिंह और कैडेट नुमान राजा को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य कैडेट्स में भी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर डॉ. रवि सनवाल, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. भूप सिंह धामी, डॉ. अनीता टम्टा, डॉ. मयूर बगडवाल, डॉ. सरस्वती भट्ट, डॉ. उमा कांडपाल, डॉ. वंदना चंद सहित अनेक शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। एनसीसी इकाई से एसयूओ दीपांशु, यूओ योगिता प्रथोली, यूओ अंकित फर्त्याल, सीक्यूएम हिमांशु चंद, नितिन चौबे, हिमांशु जोशी, भावना ओली, छात्रसंघ उपाध्यक्ष अग्रिमा पुनेठा आदि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी कैडेट हिमांशी बोहरा और अंजलि शाह ने दक्षता के साथ निभाई।




