
लालकुआं। जनपद नैनीताल में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 125 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के अंतर्गत जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान 15 मार्च 2026 को 2 किलोमीटर फाटक के सामने टांडा जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास एक प्लास्टिक के कट्टे में 125 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने अभियुक्त राजकुमार पुत्र मुरारी लाल निवासी निर्मल कॉलोनी वीआईपी गेट लालकुआं को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल:
अ0उ0नि0 दया किशन सती, कांस्टेबल आनंदपुरी, कांस्टेबल दयाल नाथ और कांस्टेबल कमल बिष्ट।



