
ज्वालापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹3.50 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर दबोचा।
हरिद्वार। नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी के कड़े निर्देशों पर नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
बरामदगी: आरोपी के पास से 12.26 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है।
पकड़ा गया आरोपी: हारुन पुत्र फैज आलम, निवासी पिरान कलियर।
टीम की मुस्तैदी: रेगुलेटर पुल नहर पटरी के पास चेकिंग के दौरान एसआई मनीष भंडारी, कांस्टेबल दिनेश और अनिल वर्मा की टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।
विधिक कार्रवाई: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को सीधा जेल भेज दिया गया है। ज्वालापुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
”नशे के खिलाफ जंग जारी रहेगी। हरिद्वार पुलिस का संकल्प—नशा मुक्त युवा, सुरक्षित भविष्य।”





