
देहरादून। गढ़वाल परिक्षेत्र पुलिस मुख्यालय ने वर्ष 2024, 2025 और 2026 में जारी स्थानांतरण आदेशों के अनुपालन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सूचीबद्ध निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों को 15 अप्रैल 2026 तक हर हाल में कार्यमुक्त कर स्थानांतरित जनपदों में तैनाती सुनिश्चित की जाए।


आदेश में बताया गया है कि 31 मार्च 2026 को पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई थी। इसके बाद वर्ष 2024, 2025 और 2026 की संयुक्त सूची जारी की गई है।
वर्ष 2024-25 की सूची में शामिल नाम
कैलाश चन्द्र भट्ट, प्रदीप राणा, मोहन सिंह बुजाणा, हेमन्त बहुगुणा, गिरीश नेगी, निर्मल भट्ट, पुनीत दसोनी, रविन्द्र कुमार, मनोज शर्मा, योगेन्द्र सिंह, कुलवंत जलाल, सचिन पुंडीर, धनंजय कुमार, रोकेन्द्र सिंह कैंथोला, मुकेश भिमरी, मेघा, शशि, वीपीशिखा, सुमित कुमार, गीता गुसाईं, शिवा नेमवाल, पूनम, निशा पाण्डेय, उत्तम रमोला और हर्ष अरोड़ा।
वर्ष 2026 की सूची में शामिल नाम
विजय शर्मा, सुमेर सिंह, रफत अली, मनोहर रावत, शैलेन्द्र मंगाई, लोकपाल सिंह परमार, विनय मोहन द्विवेदी, पवन भिमरी, विनोद कुमार, धनराज सिंह बिष्ट, मुकेश चौहान, दिनेश सिंह सती, रघुवीर सिंह, लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण, अजय रमन, दिनेश कुमार और नरेन्द्र लाल उनियाल।
वर्ष 2026 की सूची में शामिल नाम
आदेश के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी समेत कई जनपदों में तैनाती बदलाव किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण से गढ़वाल रेंज की पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण फेरबदल देखने को मिलेगा।
पुलिस मुख्यालय ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि सूचीबद्ध कर्मियों को नियत तिथि तक कार्यमुक्त कर अनुपालन रिपोर्ट भेजी जाए।




