
देहरादून। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने इस पावन अवसर पर मां दुर्गा से प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। नवरात्रि का यह पर्व श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। इन नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं।





