रोड़ीबेलवाला पुलिस चौकी में पुलिस कार्रवाई के बाद संबंधित युवक
हरिद्वार के चण्डी चौक के पास 18/19 नवंबर की रात्रि युवकों के बीच हुए विवाद के बाद अपहरण की झूठी सूचना पुलिस को दी गई। रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और झूठी सूचना देने का मामला सामने आने पर संबंधित युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 18/19.11.2026 की रात्रि चण्डी चौक, हरिद्वार के पास कुछ युवकों के बीच आपसी लड़ाई-झगड़ा और शोर-शराबा हुआ। अपने आपसी विवाद को छिपाने के उद्देश्य से उन्हीं युवकों में से किसी द्वारा पुलिस को अपहरण की झूठी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही चौकी रोड़ीबेलवाला की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने संबंधित युवकों को चौकी पर बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सामने आया कि युवकों के बीच आपसी विवाद हुआ था और उसी विवाद को छिपाने के लिए अपहरण की झूठी सूचना दी गई थी।
धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई
पूछताछ में तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने सभी संबंधित युवकों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की।
हरिद्वार पुलिस की अपील
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह न करें। अफवाह फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।






