एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और घायल अधिकारी खतरे से बाहर हैं।
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी पर गोली चलाए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार IB के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही चालक ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी।
बताया गया है कि गोली अधिकारी के माथे के पास से निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एम्स रेफर किया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चालक किसी बात को लेकर अधिकारी से नाराज चल रहा था। इसी नाराजगी के चलते उसने कथित तौर पर गोली चलाई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उनके अनुसार घायल अधिकारी खतरे से बाहर हैं। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।






