प्रतीकात्मक चित्र
नैनीताल जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए 26 नवंबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग की आधिकारिक सूचना के अनुसार साक्षात्कार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्राचार्य कार्यालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में होगा।
यह पद क्लिनिकल कार्य के लिए है। अभ्यर्थी के पास MBBS की योग्यता राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के मानकों के अनुसार होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2026 को 45 वर्ष से कम होनी चाहिए और उसका पंजीकरण राज्य मेडिकल काउंसिल या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में होना अनिवार्य है।
₹71,257 मासिक निश्चित मानदेय
चयनित अभ्यर्थी को 71,257 रुपये प्रतिमाह निश्चित मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति एक वर्ष के लिए संविदा आधार पर होगी। कॉलेज ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता के अनुसार पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता देय नहीं होगा।
ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी
- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट प्रमाणपत्र व अंकतालिकाएं
- MBBS डिग्री और सभी वर्षों की अंकतालिकाएं
- MBBS पंजीकरण प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड और पैन कार्ड
- दो हालिया रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो
- सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां और एक पूरा छायाप्रति सेट
केंद्र या राज्य सरकार में कार्यरत अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अपने विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) लाना होगा।
आधिकारिक सूचना और शर्तें देखने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी विज्ञप्ति देखें। कॉलेज की वेबसाइट gmchid.org पर भी जानकारी उपलब्ध है।






