
उत्तराखंड में बड़ा राजनैतिक उलटफेर: धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 नए चेहरों ने ली मंत्री पद की शपथ।
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय से चली आ रही कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं पर आज विराम लग गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अपनी कैबिनेट का विस्तार करते हुए पांच नए मंत्रियों को शामिल किया है। देहरादून स्थित ‘लोकभवन’ में आयोजित एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने सभी नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इन दिग्गजों को मिली कैबिनेट में जगह
सरकार और संगठन के बीच लंबे मंथन के बाद क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधते हुए निम्नलिखित विधायकों को मंत्री बनाया गया है:
मदन कौशिक
प्रदीप बत्रा
खजान दास
राम सिंह कैड़ा
भरत चौधरी
परफॉरमेंस और सक्रियता बना आधार
सूत्रों के अनुसार, नए मंत्रियों के चयन में उनके पिछले चार वर्षों के विधायी कार्यों और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता को मुख्य आधार बनाया गया है। कैबिनेट में खाली पड़े पांच पदों को भरकर सरकार ने प्रशासन में गति लाने और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को संतुलित करने का प्रयास किया है।

चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम कदम
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह विस्तार आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखकर किया गया है। नए चेहरों के शामिल होने से न केवल कुमाऊं और गढ़वाल के बीच संतुलन साधने की कोशिश की गई है, बल्कि संगठन को धरातल पर मजबूती देने का भी लक्ष्य रखा गया है। इस फैसले के बाद प्रदेश की सियासत में नई हलचल तेज हो गई है और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने दिलाई शपथ।
लोकभवन में आयोजित हुआ गरिमामय कार्यक्रम।
क्षेत्रीय संतुलन और संगठन की मजबूती पर रहा जोर।




