
हरिद्वार। समुदाय केंद्र फेज-3, शिवालिक नगर में रविवार को वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार द्वारा परिवार मिलन एवं वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में परिवारों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण एवं कुल प्रवर्तक अक्रूर जी महाराज के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद प्रवेश गुप्ता द्वारा गीता पाठ प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुचिता गुप्ता और नीति वार्ष्णेय ने किया।

संस्था अध्यक्ष प्रमेश गुप्ता ने देहरादून से आए समाज अध्यक्ष पी.के. गुप्ता, महामंत्री जे.जी. वार्ष्णेय, ऋषिकेश से आए शांति वार्ष्णेय तथा समाज के पूर्व अध्यक्ष मुकुट बिहारी वार्ष्णेय का स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में शाश्वत गुप्ता, मोन्या वार्ष्णेय, मोहिता वार्ष्णेय, अवंतिका वार्ष्णेय, आयुषी गुप्ता, अथर्व गुप्ता, आस्था गुप्ता और मुदिता गुप्ता द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
संस्था महामंत्री उपेंद्र आर्य, कोषाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय एवं समस्त कार्यकारिणी ने समाज के 75 वर्ष पूर्ण कर चुके वरिष्ठजनों और संरक्षकों का माला, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। कार्यक्रम संयोजकों रोहित गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, निधीश वार्ष्णेय, डौली गुप्ता, अल्पी आर्य और रुचि वार्ष्णेय ने विशिष्ट सहयोगियों आशा गुप्ता और संजीव गुप्ता का ट्रॉफी और शॉल से सम्मान किया।
महामंत्री उपेंद्र आर्य द्वारा आयोजित मजेदार गेम्स और खेलकूद प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया।

प्रतियोगिताओं में राशि गुप्ता और हेमलता गुप्ता ने प्रथम तथा तनिष्क वार्ष्णेय और शिखा गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर संजीव गुप्ता (पिटकुल), रोहित वार्ष्णेय, डॉ. शिखा वार्ष्णेय, डॉ. शोभित वार्ष्णेय और जय ओम गुप्ता ने समाज के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष प्रमेश गुप्ता ने समाज में एकजुटता बनाए रखने का आह्वान करते हुए “एकजुटता से समाज और समाज से शक्ति” का संदेश दिया।
कार्यक्रम में समाज के अनेक सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे पूरा आयोजन पारिवारिक और उत्सवपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।




