
मुख्यमंत्री की बड़ी पहल दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों और बीमार पत्रकारों को मिला 5-5 लाख का संबल।
जिलाधिकारी और एसएसपी ने हरिद्वार में वितरित किए आर्थिक सहायता के चेक; 15 मृत पत्रकारों के परिजनों की हुई मदद।
हरिद्वार। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘पत्रकार कल्याण’ की भावना को धरातल पर उतारते हुए बुधवार को हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार गठित पत्रकार कल्याण कोष (कॉर्पस फंड) से जिले के तीन मृत पत्रकारों के आश्रितों और गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक सक्रिय पत्रकार को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने संयुक्त रूप से ये चेक लाभार्थियों को सौंपे। इस दौरान सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी की सकारात्मक पहल की भी सराहना की गई, जिनकी सक्रियता से पहली बार शत-प्रतिशत आवेदनों को स्वीकृत कर त्वरित सहायता पहुंचाई गई है।
इन परिवारों को मिला सहारा हरिद्वार जनपद से आर्थिक सहायता प्राप्त करने वालों में मुख्य रूप से शामिल हैं
श्रीमती अक्षिता शर्मा (पत्नी स्व. अरुण शर्मा)
श्रीमती सरिता (पत्नी स्व. अमर सिंह)
श्रीमती चंदा देवी (पत्नी स्व. नरोत्तम शर्मा)
विवेक शर्मा (गंभीर बीमारी से ग्रस्त पत्रकार)
प्रशासन का कथन चेक वितरण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा, “मुख्यमंत्री जी समाज के हर वर्ग, विशेषकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सम्मान कर रहे हैं। जो पत्रकार निष्ठापूर्वक जनता और शासन के बीच सेतु का काम करते हैं, उनके संकट के समय सरकार एक अभिभावक की तरह साथ खड़ी है।”
समिति की सक्रियता रही बेमिसाल पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य श्रीमती शशि शर्मा और अमित शर्मा ने बताया कि राज्य भर में कुल 15 मृतक पत्रकारों के परिजनों और 2 गंभीर रूप से बीमार पत्रकारों के लिए 5-5 लाख की सहायता स्वीकृत की गई है।
इस अवसर पर एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, प्रेस क्लब हरिद्वार अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, और जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह सहित भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।




