
आकिब मंसूरी के नगर अध्यक्ष बनने पर जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह।
ज्वालापुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के संगठन विस्तार के तहत आकिब मंसूरी को ज्वालापुर नगर का मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने खुशी का इजहार किया है।
इस उपलक्ष्य में हाजी जमशेद खान के नेतृत्व में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवनियुक्त अध्यक्ष का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार अभिनंदन हुआ।
जिम्मेदारी मिलने पर जताया आभार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आकिब मंसूरी को यह जिम्मेदारी मिलना युवाओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं की जीत है। हाजी जमशेद खान ने कहा कि संगठन के इस निर्णय से क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी। आकिब मंसूरी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाज के अंतिम छोर तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने और संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति स्वागत समारोह के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख समाजसेवी और राजनीतिक चेहरे मौजूद रहे। उपस्थित रहने वालों में मुख्य रूप से हाजी जमशेद खान, हाजी मुकर्रम गुज्जर, नौशाद मंसूरी, नसीम सलमानी, शोकीन, सलीम अब्बासी, शहनवाज अब्बासी, जैनूल अंसारी, सकूने नज़र, हाजी मुनफैत अंसारी, सरफराज, नदीम पीर जी, नौशाद शेख।
सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने आकिब मंसूरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए मुबारकबाद दी।




