डाॅ.निरञ्जन मिश्र को मिला ‘पण्डितराज  सम्मान’

श्रीभगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय हरिद्वार के साहित्य विभाग के आचार्य डाॅ.निरञ्जन मिश्र को देववाणी परिषद् नई दिल्ली द्वारा पण्डितराज सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि देववाणी परिषत् नई दिल्ली द्वारा शास्त्रों के संरक्षण हेतु अपने जीवन को समर्पित करने वाले विद्वानों को पण्डितराज सम्मान से सम्मानित किया जाता है। यह संस्था 1973 से संस्कृत के प्रचार-प्रसार एवं विद्वत् सम्मान के लिये कार्य कर रही है। डाॅ.निरञ्जन मिश्र को यह सम्मान वर्ष 2024 के लिये उनकी समस्त साहित्य सेवा को देखते हुए प्रदान किया गया है।

डाॅ.निरञ्जन  मिश्र संस्कृत जगत् के न केवल प्रतिष्ठित आचार्य ही हैं अपितु विश्रुत कवि भी हैं। इनके द्वारा अनेकों महाकाव्यों,संस्कृत उपन्यास आदि का प्रणयन भी किया गया है। इन्हीं के द्वारा रचित गङ्गापुत्रावदानम् (स्वामिश्रीनिगमानन्दचरितम्) नामक महाकाव्य  को साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिल चुका है।

दिनाङ्क-17-10-24 को रमालय वाणी विहार नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में डाॅ.निरञ्जन मिश्र को यह सम्मान प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में डाॅ.परमानन्द झा,डाॅ.ऋषिराज पाठक, डाॅ.प्रज्ञा,डाॅ.प्रेमशङ्कर शर्मा,डाॅ. दण्डपाणि आचार्य,डाॅ.सर्वेश गणमान्य कुमार मिश्र,डाॅ.व्रजेश गौतम,श्रीमती रमा देवी शुक्ला आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सञ्चालन ऋषिराज पाठक के द्वारा किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा भी प्रसन्नता व्यक्त की गयी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading