
हरिद्वार। जनपद पुलिस प्रशासन ने प्रशासनिक कार्यकुशलता एवं कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 14 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।
तबादला सूची के अनुसार कई अधिकारियों को कोतवाली रानीपुर, लक्सर, मंगलौर, ज्वालापुर, भगवानपुर सहित विभिन्न कोतवालियों एवं चौकियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ अधिकारियों को प्रभारी चौकी के रूप में तैनाती दी गई है, जबकि कुछ को कोतवाली एवं पुलिस लाइन से संबंधित पदस्थापना मिली है।

पुलिस प्रशासन ने संबंधित प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित किए गए अधिकारी तत्काल नवीन नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और अनुपालन से कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह फेरबदल नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।




