
PMGSY(सिचाईं विभाग) प्रथम के लापरवाही के कारण ४- वर्षों से लंबित बड़ावे,धारी,बेलतड़ी – क्वारबन मोटर पुल के लिए कार्य शुरू करने हेतु एक मात्र अंतिम संघर्ष लड़ाई संवैधानिक रूप से धरना -प्रदर्शन,अनसन आंदोलन धरना स्थल में ग्राम प्रधान राजकुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधा रवि सौन , जिलापंचायत सदस्य रेणु अशोक भट्ट,सरपंच वन पंचायत क्वारबन के संयोजन व क्षेत्रीय जनता ,मातृशक्ति के नेतृत्व में आज दिनाँक- 11/12/2025 बृहस्पतिवार को धरना- प्रदर्शन अनसन अनिश्चितकाल के चतुर्थ दिवस पर समय- प्रातः 10 बजे से दिन 2 बजे तक स्थान-धरना स्थल कलेक्टर पिथौरागढ़ आज मंगलवार को स्थानीयों के साथ आज समर्थन देने हेतु कर्मस्वार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पहुँचें।
उनमें मयूख महर मा०विधायक विधानसभा पिथौरागढ़,मयूख भट्ट अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ एवं उनकी पूरी टीम रही,उत्तम बिष्ट पूर्व प्रधान मर्शोली,कुंदन बोहरा पूर्व प्रधान बिलई,केशव भंडारी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मड़खड़ायत एवं अन्य सामाजिक लोगो ने समर्थन दिया। इस प्रदर्शन का संचालन शमशेर चंद राजा संचालक क्वारवन मोटर पुल जनसंघर्ष समिति द्वारा किया गया।





