
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार द्वारा देर रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 22 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए। इस फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर मनोहर भण्डारी को प्रभारी निरीक्षक श्यामपुर से प्रभारी निरीक्षक रानीपुर बनाया गया है, जबकि इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को प्रभारी निरीक्षक रानीपुर से पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
उप निरीक्षकों में SI अजय शाह को पुलिस कार्यालय से एसओ सिडकुल, तथा SI नितेश शर्मा को एसओ सिडकुल से एसओ श्यामपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में SI नवीन सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रोड़ीबेलवाला, SI चरण सिंह को रोड़ीबेलवाला से चौकी प्रभारी गैस प्लांट कोतवाली रानीपुर, और SI विकास रावत को गैस प्लांट से SSI कोतवाली सिडकुल नियुक्त किया गया है।
SI प्रवीण बिष्ट को मंगलौर से चौकी प्रभारी कस्बा बाजार बहादराबाद, जबकि SI अमित नौटियाल को बहादराबाद से पुलिस लाइन भेजा गया है।
इसके अलावा SI विक्रम बिष्ट को थाना पथरी से चौकी प्रभारी सप्तऋषि कोतवाली नगर, तथा SI बलवीर डोभाल को सप्तऋषि से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
SI संतोष सेमवाल को थाना पथरी से चौकी प्रभारी चंडी घाट कोतवाली श्यामपुर, जबकि SI नवीन चौहान को चंडी घाट श्यामपुर से थाना पथरी भेजा गया है।
इसी तरह SI ब्रह्मदत्त बिजलवान को चौकी प्रभारी खड़खड़ी से पुलिस लाइन, SI आशीष नेगी को मायापुर से चौकी प्रभारी मंडावर कोतवाली भगवानपुर, तथा SI विनय मोहन को मंडावर से पुलिस लाइन भेजा गया है।
SI नितिन बिष्ट को पुलिस कार्यालय से चौकी प्रभारी कस्बा चौकी मंगलौर, SI देवेंद्र चौहान को अमानतगढ़ बुग्गावाला से पुलिस लाइन, तथा SI मनोज कुमार को थाना बुग्गावाला से चौकी प्रभारी अमानतगढ़ नियुक्त किया गया है।
आदेश में आगे SI नवीन नेगी को गोवर्धनपुर खानपुर से चौकी प्रभारी खड़खड़ी कोतवाली नगर, SI सूरत शर्मा को लक्सर से चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर कोतवाली खानपुर, और SI बालम सिंह को रुड़की से चौकी प्रभारी तेजपुर कोतवाली भगवानपुर बनाया गया है।
देर रात जारी हुए इस तबादला आदेश के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आगामी त्योहारों, संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह बड़ा फेरबदल किया गया है।






