
नगर को पालीथिन मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयास कर रही है। दो दिन पहले पालिका ने पंत चौक में कपड़े के बैग निकालने वाली माीन स्थापित की। अब पॉलीथिन फ्री मोबाइल वैन लेागों को जागरूक करेगी।
इस वैन को हरी झंडी दिखाकर नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने रवाना किया। उन्होंने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक को बाय-बाय करने तथा कपड़े के बैग का इस्तेमाल करने की अपील की है। शुक्रवार को पालिका परिसर से उन्होंने वैन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि वैन का उद्देश्य नगर के लोगों व व्यापारियों को इस प्लास्टिक का प्रयोग न करते हुए जूट, कपड़ा बैग का इस्तमाल करने की अपील की जाएगी।
प्लास्टिक से मानव जीवन एवं पशु, पक्षी के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। दुकानों से निकलने वाला प्लास्टिक को पालिका को सौंपने की अपील की। इस मौके पर व्यापर मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश सोनी, पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष गौरव, विक्रम सिंह दानू, सभासद कैलश राम आदि मौजूद रहे।