
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित — विशेषज्ञों ने योग, प्राणायाम और ध्यान की बारीकियों से कराया अवगत।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) लोहाघाट में आयोजित तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व निर्माण कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। संयोजक डाइट प्रवक्ता डॉ. एल.एस. यादव के कुशल संचालन में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यशाला के आयोजन में उल्लेखनीय सहयोग देने पर डाइट की ओर से आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुधाकर गंगवार, शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता, योगाचार्य ललित मोहन पुनेठा, योग अनुदेशिका सोनिया आर्य, आयुष्मान आरोग्य केंद्र की चिकित्साधिकारी डॉ. जेबा मालिक, तथा विजय देउपा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

आज के सत्र में ब्रह्मकुमारी मिशन की बहन बंदना ने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग, ध्यान और सकारात्मक जीवनशैली पर प्रभावी प्रवचन दिए, जिसका प्रतिभागियों पर गहरा प्रभाव पड़ा। समापन अवसर पर डाइट परिवार ने मुख्य अतिथि का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने शिक्षकों से अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहते हुए योग व प्राणायाम की बारीकियां विद्यालय तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यशाला के संचालन में प्रभारी प्राचार्य डी.एस. खेतवाल, प्रवक्ता कृष्ण सिंह ऐरी, दीपक सोराड़ी, बालक मिश्रा, नवीन उपाध्याय सहित टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यशाला में नवीन जोशी, प्रदीप ओली, सुनीता मेहरा, बंदना जोशी, रेनू मेहता, जीवन राय, मधु कालोनी सहित बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों के 36 शिक्षकों/शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।




