
टिहरी गढ़वाल। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA-DEOC) की ओर से गुरुवार सुबह 8:30 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार जनपद में पिछले 24 घंटों के दौरान औसतन 27.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। बारिश के बावजूद जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है और किसी भी प्रकार की बड़ी आपदा की सूचना नहीं है।
जारी आंकड़ों के अनुसार टिहरी में 21 मिमी, कीर्तिनगर में 35 मिमी, धनोल्टी में 32 मिमी, घनसाली में 25 मिमी, देवप्रयाग में 22 मिमी तथा नरेंद्रनगर में 30 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
रिपोर्ट के मुताबिक जिले में बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा किसी भी क्षेत्र में विद्युत सेवा बाधित नहीं हुई है। वहीं जलापूर्ति भी सभी क्षेत्रों में सुचारु रूप से जारी है और कहीं से पानी की सप्लाई प्रभावित होने की सूचना नहीं मिली है।
टिहरी झील का जलस्तर सुबह 8 बजे 762.56 मीटर दर्ज किया गया, जबकि औसत डिस्चार्ज 188 क्यूमेक्स बताया गया है।
प्रशासन ने बताया कि वर्तमान में जनपद के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH), राज्य मार्ग (SH) और ग्रामीण मार्ग (VR) खुले हुए हैं। जिले में मौसम फिलहाल आंशिक रूप से बादलों से घिरा हुआ है।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी दैवीय आपदा, दुर्घटना, मार्ग अवरोध या अन्य क्षति की स्थिति में तत्काल जिला आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दें, ताकि त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।
जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल संपर्क नंबर:
01376-234793
01376-233433
9456533332
8126268098
7465809009
7983340807




