
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ज्ञानसू में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित कर अपराध नियंत्रण, नशा उन्मूलन तथा आगामी चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विभागीय व व्यक्तिगत समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही पिछले माह कर्मचारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर हुई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर माह फरवरी 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को “मैन ऑफ द मंथ” घोषित करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी:
SI भूपेंद्र रावत (कोतवाली बड़कोट), SI शशि राणा (कोतवाली धरासू), HC प्रशांत राणा (कोतवाली धरासू), HC शिव चरण (कोतवाली धरासू), HC विजय सिंह (कोतवाली धरासू), HC मदन (यातायात पुलिस), HC जितेंद्र (चारधाम सेल), HC अभिलाष चित्राण (यातायात पुलिस), कांस्टेबल प्रवीन नेगी (कोतवाली बड़कोट), कांस्टेबल विनोद (सीसीटीवी कंट्रोल रूम), कांस्टेबल वीरेंद्र नवाल (पुलिस लाइन), कांस्टेबल अखिलेश प्रताप (पुलिस कार्यालय), कांस्टेबल चैन सिंह (पुलिस कार्यालय), कांस्टेबल गब्बर सिंह (पुलिस कार्यालय), कांस्टेबल यशपाल (पुलिस कार्यालय), कांस्टेबल प्रेम कुमार (कोतवाली उत्तरकाशी), महिला आरक्षी कविता (कोतवाली बड़कोट), महिला आरक्षी पूजा कलूड़ा (सीसीटीवी कंट्रोल रूम), महिला आरक्षी अंजू (महिला हेल्पलाइन) तथा ऑपरेटर लक्ष्मी प्रसाद चमोली (पुलिस दूरसंचार)।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चारधाम यात्रा-2026 के शुरू होने में कम समय शेष है, इसलिए गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा मार्ग से जुड़े सभी थाना व पुलिस अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर स्थित स्थायी व अस्थायी पुलिस चौकियों, पंजीकरण केंद्रों, बैरियर और चेक पोस्टों पर ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आवश्यक सामग्री समय से उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन-वेरिफिकेशन ड्राइव के अंतर्गत संदिग्ध एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई को प्रभावी बनाने तथा आम जनता को पुलिस सत्यापन के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।

एसपी ने गुमशुदा बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की तलाश के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मासिक अपराधों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, विशेषकर एनडीपीएस एक्ट व महिला संबंधी गंभीर मामलों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके अलावा थानों में लंबित समन, वारंट, शिकायती प्रार्थना पत्रों तथा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने को कहा गया। बढ़ते साइबर अपराध, महिला अपराध, यातायात नियमों के उल्लंघन तथा नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अरुण गौड़, डीजीसी प्रवीन, प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार, निरीक्षक अभिसूचना विकास नौटियाल, निरीक्षक दूरसंचार सचिन कुमार, निरीक्षक प्रमोद उनियाल, दीपक नौटियाल सहित सभी कोतवाली, थाना व इकाई प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।








