
आज प्रातः करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल तुरन्त मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार हैली एयरोट्रांस कम्पनी का है, जिसने आज प्रातः सहस्त्रधारा हैलीपैड से हर्षिल के लिए उडान भरी थी, हैली में पायलट सहित 07 लोग सवार थे, जिनमें 5 की घटनास्थल पर ही मृत्यु तथा 2 के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। हैली में सवार 04 यात्री मुम्बई तथा 2 आन्ध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं।
1. काला सोनी (महिला), उम्र 61 वर्ष, मुंबई
2. विजया रेड्डी (महिला), उम्र 57 वर्ष, मुंबई
3. रुचि अग्रवाल (महिला), उम्र 56 वर्ष, मुंबई
4. राधा अग्रवाल (महिला), उम्र 79 वर्ष, उत्तर प्रदेश
5. भास्कर (पुरुष), उम्र 51 वर्ष, आंध्र प्रदेश
6. वेदवती कुमारी (महिला), उम्र 48 वर्ष, आंध्र प्रदेश
7. रोबिन सिंह (पुरुष), उम्र 60 वर्ष, गुजरात – पायलट