Oplus_16908288
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वच्छ जनपद के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री का सपना—स्वच्छ जनपद अपना” कार्यक्रम के अंतर्गत आज थिथकी कवायदपुर स्थित भूमिया खेड़ा परिसर एवं आसपास के तालाबों के रास्तों की व्यापक सफाई की गई। अभियान के दौरान परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाया गया।
सफाई अभियान जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में चलाया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री एवं वर्तमान मत्स्य फेडरेशन के अध्यक्ष नेपाल सिंह कश्यप ने अपने साथियों के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने भूमिया खेड़ा परिसर में सफाई कर क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ किया।
इसके साथ ही तालाबों के आसपास सड़क एवं तालाब किनारों पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता और सौंदर्य दोनों में सुधार हुआ। अभियान के सफल आयोजन से मुख्यमंत्री का सपना—स्वच्छ जनपद अपना कार्यक्रम को नई गति मिली।
नेपाल सिंह कश्यप ने सफाई अभियान के दौरान जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा दिए गए मार्गदर्शन एवं निर्देशों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छता के लक्ष्य को पूर्ण रूप से प्राप्त किया जा सकता है।




