
सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 5 बाइक/स्कूटी बरामद।
हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए दो शातिर चोरों को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए कुल पांच दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
एसएसपी के निर्देश पर सक्रिय हुई टीम पिछले कुछ समय से सिडकुल थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कड़े निर्देश जारी किए थे। एसएसपी की नाराजगी के बाद पुलिस टीम ने मुखबिरों का जाल बिछाया और संदिग्धों पर पैनी नजर रखनी शुरू की।
चेकिंग के दौरान मिली सफलता थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम जब ‘दवा चौक’ के पास चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई।
आयुष पुत्र गंगाराम, निवासी बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर (बिजनौर, उ.प्र.)।
रोहित पुत्र शिवराम, निवासी ग्राम दहलावाला (बिजनौर, उ.प्र.), वर्तमान निवासी बेगमपुर बहादराबाद।
छिपाकर रखे थे चोरी के वाहन शुरुआती जांच में आरोपियों के पास से डेंसो चौक से चोरी हुई एक बाइक बरामद हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उनकी निशानदेही पर मुंजाल शोवा कंपनी के पीछे छिपाकर रखी गई 3 अन्य बाइक और 1 स्कूटी भी बरामद कर ली गई।
पुलिस टीम की भूमिका इस सफल अभियान में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एसआई अनिल कुमार सैनी, एसआई संजय चौहान, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक, संजय सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार, जितेन्द्र तोमर, अरविन्द कुमार और मुकेश कुमार की मुख्य भूमिका रही।




