
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेत्री अर्पणा यादव के पति प्रतीक यादव का आज लखनऊ में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव का इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही है।
प्रतीक यादव राजनीति से दूरी बनाकर व्यापार और फिटनेस सेक्टर से जुड़े हुए थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही यादव परिवार, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
हालांकि, मौत के कारणों को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार की ओर से भी विस्तृत बयान का इंतजार किया जा रहा है।
प्रतीक यादव के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है। समर्थकों और शुभचिंतकों का अस्पताल और परिवार के निवास पर पहुंचना लगातार जारी है।







