
हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र के अंतर्गत एक 20 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोषिन्द्र पुत्र फूल सिंह निवासी रावली महदूद, सिडकुल हरिद्वार बीते 15 मई 2026 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है।
परिजनों द्वारा थाना सिडकुल में दी गई तहरीर के अनुसार युवक दिल्ली में नौकरी करता था और कुछ दिन पहले अपने घर रावली महदूद आया हुआ था। 15 मई को वह बिना किसी को बताए घर से चला गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार वालों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा युवक की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को युवक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत थाना सिडकुल पुलिस अथवा दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।
8126371344
9518037385








