
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, शाहनवाज मंसूरी बने जिला कार्यकारिणी सदस्य।
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने संगठन को मजबूती देने के लिए अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा हरिद्वार जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनीस गौड़ और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी श्री संदीप अग्रवाल की आपसी सहमति और संस्तुति के बाद जिला कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की आधिकारिक सूची जारी की गई है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबी शाहनवाज मंसूरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी इस नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बेहद करीबी माने जाने वाले श्री शाहनवाज मंसूरी को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। शाहनवाज मंसूरी की संगठनात्मक क्षमता और क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबी होने के साथ-साथ क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे आगामी समय में अल्पसंख्यक समुदाय के बीच पार्टी का आधार और मजबूत होगा।
कार्यकारिणी में इन्हें भी मिली जगह जारी सूची के अनुसार, शाहनवाज मंसूरी के अलावा मुमताज़ बनिया, बाबू खटाना, किरन पाल, सूफियान, गुफ़रान अली, नूर आलम भड़ाना, परवेज़ अली, कुलदीप जैन, रिहान मलिक, जावेद अली, साजिद अली अंसारी, फैज़ान अली, हरनेक सिंह, वसीम अंसारी, इस्तेखार अहमद, शमा परवीन, ज़हीर हसन, साहिब, समीर, आबिद, डॉ. अब्दुल रहमान, यूसुफ मसीह और सालिब मलिक को भी जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर शाहनवाज मंसूरी को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शीर्ष नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नई कार्यकारिणी के गठन से जिले में संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी। मनोनीत होने के बाद शाहनवाज मंसूरी ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।





