
हरिद्वार। रोटरी क्लब ऑफ हरिद्वार सेंट्रल की ओर से तीज महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान ‘तीज क्वीन-2026’ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमती शालिनी गुप्ता को उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास, आकर्षक प्रस्तुति और तीज की सुंदर पारंपरिक भावना के लिए तीज क्वीन चुना गया।

रोटरी क्लब ऑफ हरिद्वार सेंट्रल की ओर से शालिनी गुप्ता को तीज क्वीन बनने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल शुभकामनाएं दी गईं।
आयोजन में तीज की पारंपरिक संस्कृति, उमंग और महिला शक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर भी प्रदान किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोटेरियन नमित शर्मा, प्रेसिडेंट 2026-27 तथा रोटेरियन अनिल केशवानी, सेक्रेटरी 2026-27 सहित रोटरी क्लब ऑफ हरिद्वार सेंट्रल के सभी सदस्यों की सहभागिता रही।





