
बिलासपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर द्वारा होटल प्रीत में जिलाध्यक्ष प्रभा तिवारी की अध्यक्षता में रंगारंग सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावन की उमंग, संस्कृति और नारी प्रतिभा का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं फेडरेशन के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हर्षिता पाण्डेय, प्रदेश मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में किरण सिंह, अध्यक्ष सहयोग फाउंडेशन एवं नमिता शर्मा, महिला प्रांताध्यक्ष, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन उपस्थित रहीं।

जिलाध्यक्ष प्रभा तिवारी के नेतृत्व में आयोजित सावन उत्सव में विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। सावन सुंदरी (क्वीन) प्रतियोगिता में सुषमा तिवारी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।
संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसमें रत्ना पाण्डेय ने प्रथम, रश्मि चौबे ने द्वितीय तथा पुष्पा पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में रवीना दुबे प्रथम, मंजूषा पाण्डेय द्वितीय और रिचा दुबे तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रभा तिवारी के साथ ज्योति तिवारी, राखी दुबे, रेखा दुबे, पुष्पा पाण्डेय, रिकीं पाण्डेय, सविता पाठक, सुषमा तिवारी सहित वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर की टीम एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। रायपुर से प्रदेश पदाधिकारी सुमन मिश्रा, सुमन पाण्डेय एवं कल्पना मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। भाई शुभम तिवारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
जिलाध्यक्ष प्रभा तिवारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज की महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।







