
हरिद्वार। Rotary Club of Haridwar Central द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को होटल डाउन टाउन, शिवालिक नगर, हरिद्वार में एक भव्य पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान को नमन करते हुए सम्मानित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अधिवक्ता रोटेरियन नमित शर्मा, रोटेरियन अनिल केशवानी, Past Assistant Governor रोटेरियन विनय कुमार, रोटेरियन एम.वी. पाठक, रोटेरियन अजीत तोमर, रोटेरियन योगेंद्र सिंह, रोटेरियन अनिल दीवान सहित क्लब के अन्य रोटेरियंस एवं एन्स की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उनके समर्पण, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण होता है तथा देश को योग्य नागरिक मिलते हैं।


कार्यक्रम में शिक्षकों को स्मृति-चिह्न एवं सम्मान प्रदान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। साथ ही रोटरी सदस्यों एवं उनके परिवारों ने आपसी सौहार्द और पारिवारिक वातावरण में कार्यक्रम का आनंद लिया।
रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल ने भविष्य में भी शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।







