
Himachal Pradesh news हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल है। ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची जख्मी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। Himachal Pradesh news

Himachal Pradesh news जानकारी के अनुसार, वीरवार रात करीब 12 बजे कांगड़ा के देहरा में डीएसपी देहरा के आवास के सामने एनएच 503 (ब्यास नदी पुल के साथ लोअर सुनहेत) पर एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर से वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि 14 साल की भांजी घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए दंपती ज्वालाजी के साथ लगते गांव गुम्मर के रहने वाले थे। Himachal Pradesh news







