
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट का दुग्ध संघ के ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित समारोह में भव्य स्वागत किया गया। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
मुकेश बोरा ने दिलाई पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
रामगढ़-धारी क्षेत्र के स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से रिक्त हुए डायरेक्टर पद पर जिले की दुग्ध समितियों से जुड़े प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से थान सिंह बिष्ट को मनोनीत किया गया। इसके बाद बोर्ड बैठक में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उन्हें पद एवं दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित लोगों ने थान सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने विश्वास जताया कि वह अपने अनुभव और समर्पण से दुग्ध उत्पादकों के हितों को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही सहकारी दुग्ध व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और उत्पादकों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
समारोह में पूर्व विधायक नवीन दुम्का, विधायक दान सिंह भंडारी सहित दुग्ध संघ के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नवनियुक्त डायरेक्टर को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दुग्ध संघ के डायरेक्टर गोविंद सिंह मेहता, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, आनंद सिंह नेगी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रेकवाल, कृष्ण कुमार शर्मा, ज्येष्ठ प्रमुख कृपाल सिंह मेहता, खीमा शर्मा, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर निश्चल पांडे, दीपा बिष्ट, खीम सिंह बिष्ट, मनोज सुयाल, जीवन मेहरा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, विजय मनराल तथा यूसीडीएफ के सामान्य प्रबंधक प्रेम सिंह नागपाल समेत दुग्ध संघ के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।







