
हरिद्वार। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस की पूर्व संध्या पर पंचपुरी वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कैंप कार्यालय पहुंचकर उनका पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें महर्षि वाल्मीकि जी का चित्र भेंट कर प्रकट दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर वाल्मीकि आश्रम कनखल के संचालक एवं पीठाधीश्वर महंत मानदास जी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को आश्रम में आयोजित होने वाले हवन एवं भंडारे में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। गैरसैंण में विधानसभा सत्र के लिए जाते समय मंत्री मदन कौशिक कुछ समय के लिए महर्षि वाल्मीकि आश्रम, कनखल पहुंचे। यहां उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया और पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उपस्थित लोगों को महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
महंत मानदास जी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और समाजसेवी शामिल हुए। इनमें अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र श्रमिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष आत्माराम बेनीवाल, कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक तेश्वर, चमार वाल्मीकि महासंघ उत्तराखंड के संस्थापक अध्यक्ष भंवर सिंह, स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ (भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध) के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण तेश्वर, शहर अध्यक्ष सलेकचंद, भावाधस नेता राजेश छाछर तथा पर्यावरण पर्यवेक्षक एकता परिषद के प्रदीप खैरवाल शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त अजय कुमार, राजेश, मनोज, प्रवीण, उमेश कुमार, लोकेश और दीपक तेश्वर सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मीकि जी के विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया।





