बड़कोट पुलिस ने 220 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया
उत्तरकाशी। ड्रग्स फ्री देवभूमि एवं नशामुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस ने बड़कोट क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर चरस की तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 220 ग्राम चरस बरामद की गई है। तस्करी में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक 13 नवंबर 2026 की शाम बड़कोट के कृष्णा खड्ड के समीप चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 07 DS 2148 (अपाचे मोटरसाइकिल) पर सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी में उनके कब्जे से 220 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली बड़कोट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीज कर दी है।
गिरफ्तार युवक
- प्रवेश सिंह पुत्र बलदेव सिंह, निवासी पाणीगांव, पुरोला, उत्तरकाशी, उम्र 23 वर्ष
- शिवम सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह, निवासी बिणाई, पुरोला, उत्तरकाशी, उम्र 21 वर्ष
बरामदगी
- 220 ग्राम चरस, अनुमानित कीमत लगभग 40,000 रुपये
- तस्करी में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल सीज
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
- अपर उपनिरीक्षक विक्रम सिंह
- हेड कांस्टेबल बबलू खान
- हेड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह कुंवर
- हेड कांस्टेबल मोहन सिंह ठाकुर
2026 में अब तक 46 कथित नशा तस्कर गिरफ्तार
उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 33 अभियोग पंजीकृत कर 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान लगभग 62 लाख रुपये कीमत की 13.8 किलोग्राम से अधिक चरस और 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त चार आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
स्रोत: उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है; दोषसिद्धि न्यायालय द्वारा तय की जाएगी।




