
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करने की जानकारी दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 15/16 नवंबर 2026 की रात अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार और राहुल, निवासी ग्राम जैतपुर, तथा तिरकराम, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर उर्फ झिंवारेड़ी, थाना लक्सर के रूप में बताई गई है। इनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल शूरवीर सिंह, कांस्टेबल नरेश नेगी, राजेन्द्र, राजेन्द्र बिष्ट, जगत सिंह और सौदीश कुमार शामिल रहे।






