
हरिद्वार। कोतवाली सिडकुल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर कथित अशोभनीय गतिविधियों और राहगीरों को परेशान करने के आरोप में पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा संख्या 487/26 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस के अनुसार 15 नवंबर 2026 को राठौर प्लाजा होटल से उत्तर दिशा में सिडकुल जाने वाले मार्ग पर मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस का आरोप है कि संबंधित महिलाएं राहगीरों को रोककर अशोभनीय टिप्पणियां कर रही थीं, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को असुविधा हो रही थी।
मामले में महिलाओं की पहचान और निजी पते सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार सभी को हिरासत में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी, कांस्टेबल प्रदीप, सुनील तोमर, महिला कांस्टेबल रीना और महिला पीआरडी अंजना नेगी शामिल रहीं।





