
हरिद्वार। कोतवाली सिडकुल पुलिस ने सार्वजनिक मार्ग पर हंगामा और हुड़दंग करने के आरोप में तीन व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार 16 नवंबर 2026 को थाना क्षेत्र में तीन व्यक्ति सड़क पर शोर-शराबा और हुड़दंग कर रहे थे, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही थी। पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
इसके बाद पुलिस ने आजाद पाण्डे, दलजीत और अरबाज मलिक के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत कार्रवाई की।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान, उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह और जितेंद्र तोमर शामिल रहे।






