
सपना वर्मा, बिजनौर प्रभारी
नजीबाबाद में हर वर्ष के तरह इस वर्ष भी फ़िल्म प्रोड्यूसर एवं भाजपा कार्यकर्ता वसीम कुरैशी ने नगर के गरीब अहसहाय परिवारो को लिहाफ वितरण किया गया। बुधवार को नगर के मोहल्ला मुनीरगंज पालोमल कालोनी स्थित फ़िल्म निर्माता एवं भाजपा कार्यकर्ता वसीम कुरैशी के कैम्प कार्यालय पर लिहाफ वितरण किया गया।
नजीबाबाद के फ़िल्म निर्माता एवं भाजपा कार्यकर्ता वसीम कुरैशी की जानिब से बेसहारा परिवारो किया गया लिहाफ वितरण…..
जिसमें वसीम कुरैशी के बड़े भाई हाजी यूनुस कुरैशी, मास्टर मोहम्मद असलम, इरफान कुरैशी ने नगर के तमाम गरीब बेसहारा परिवारो को लिहाफ वितरण किए। आपको बता दे कि नजीबाबाद निवासी फ़िल्म निर्माता एवं भाजपा कार्यकर्ता वसीम कुरैशी की ओर से क्षेत्र के लगभग 2 हजार गरीब विधवा व बेसहारा परिवारों को कई वर्षों से घर का राशन वितरण किया जा रहा है। जिसमे आटा, चावल, चीनी सहित जरूरत का सभी सामान है। साथ ही बेसहारा परिवार की लड़कियों की शादी में फर्नीचर व देहज़ का सामान भी दिया जा रहा है। आपको बता दे कि पिछले 2 वर्षों से क्षेत्र में फ्री एम्बुलेंस सेवा भी दी जा रही है। जो कि लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगी। फ्री एम्बुलेंस सेवा से नजीबाबाद के नागरिकों इमरजेंसी सेवा फ्री में दी जाती है। जिससे हजारों जरूरतमंद लोग अब तक एम्बुलेंस की सेवा ले चुके है।

फ़िल्म निर्माता एवं भाजपा कार्यकर्ता वसीम के कुरैशी के भतीजे इरफान कुरैशी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र गरीब परिवारों को सर्दी के मौसम में हर साल लिहाफ वितरण किया जाता है जो कि इस वर्ष भी किया जा रहा है।
फ़िल्म निर्माता वसीम कुरैशी की ओर से पिछले 2 वर्षों से क्षेत्र में फ्री एम्बुलेंस सेवा दी जा रही है जो कि लगातार जारी है।
वसीम कुरैशी की ओर से क्षेत्र के लगभग 2 हजार गरीब विधवा व बेसहारा परिवारों को कई वर्षों से घर का राशन वितरण किया जा रहा है।