
हथियार के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की मुस्तैदी से बड़ी वारदात टली।
हरिद्वार। जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पथरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और सघन चेकिंग के दौरान एक शातिर संदिग्ध को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा अपराधों की रोकथाम और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के सख्त निर्देशों के बाद, पथरी थाना पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी क्रम में रात्रि चेकिंग के दौरान धनपुरा बिजली घर के पास से पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
शातिर अपराधी है मोहित पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहित, पुत्र धर्मपाल, निवासी अकोड़ाकला, लक्सर के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी मोहित एक शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं था।
इनकी रही मुख्य भूमिका आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे एस.आई. महेंद्र पुंडीर, एस.आई.किशन स्वरूप, कांस्टेबल राकेश नेगी, कांस्टेबल नारायण सिंह।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।




