
हल्द्वानी। केसरवानी समाज की ओर से सम्मान समारोह एवं खेल महोत्सव का आयोजन परिणय वाटिका बैंक्वेट हॉल, ट्रांसपोर्ट नगर के पास, रामपुर रोड हल्द्वानी में किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया और आयोजन का आनंद लिया।
कार्यक्रम में विधायक बंशीधर भगत, सुमित हृदयेश, मोहन सिंह बिष्ट, सांसद दिनेश आर्य और मेयर प्रत्याशी रहे ललित जोशी सहित अतिथियों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह के दौरान केसरवानी समाज के बुजुर्गों का स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में मांगतराम गुप्ता, बद्री प्रसाद, राम दुलारे, अयोध्या प्रसाद, सरयू देवी, बाबूलाल केसरवानी और हरिश्चंद्र केसरवानी शामिल रहे।
इसके साथ ही समाज की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। डॉक्टर, सीए और सीएस सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं में डॉ. शिवानी गुप्ता, सीए अमन केसरवानी, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. अंकिता गुप्ता, डॉ. कीर्ति केसरवानी, ईशा केसरवानी और डॉ. पूजा केसरवानी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड केसरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष भोलानाथ केसरवानी, महामंत्री सुरेश केसरवानी, केसरवानी महिला समिति की अध्यक्ष कुसुमलता केसरवानी, महामंत्री मीरा केसरवानी और कोषाध्यक्ष शालिनी गुप्ता मौजूद रहीं।
आयोजन के माध्यम से समाज के वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया गया और सभी आयु वर्ग के लोगों को खेल गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया गया।






