
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह अनुभाग-1 द्वारा 30 जनवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए कई अपर पुलिस अधीक्षकों को उनके वर्तमान पदों से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के तहत शाहजहां जावेद खान को अपर पुलिस अधीक्षक, कार्मिक से स्थानांतरित कर अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय बनाया गया है। वहीं जोहराम जोशी को अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी से उप सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार नियुक्त किया गया है। राजन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कमला बिष्ट को अपर पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है।
इसके अतिरिक्त पदोन्नति के फलस्वरूप भी कई अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी, विवेक कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ., नरेंद्र पंत को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय), अभिसूचना हल्द्वानी नियुक्त किया गया है। अन्य अधिकारियों को भी पुलिस मुख्यालय, हरिद्वार, देहरादून एवं विभिन्न इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार ग्रहण प्रमाण पत्र पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।





