
रानीमाजरा से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, पथरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार की पथरी थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने न केवल घटना में शामिल दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, बल्कि उनके कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद कर ली है। पकड़े गए दोनों आरोपी पीड़ित के ही गांव के निवासी निकले।
बीती 8 फरवरी 2026 को ग्राम रानीमाजरा निवासी रौनक वालिया पुत्र मुनीष पाल ने थाना पथरी में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 43/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
एसओ पथरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस की यह मेहनत रंग लाई और 9 फरवरी की रात मुखबिर की सटीक सूचना पर बंसल स्टोन क्रैशर के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हुई।
गांव के ही निकले चोर पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन (22 वर्ष) पुत्र टूल्ली और अनुज (26 वर्ष) पुत्र मनीष के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि दोनों आरोपी ग्राम रानीमाजरा के ही रहने वाले हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) BNS की वृद्धि कर आरोपियों को जेल भेज दिया है
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम इस सफलता में उप-निरीक्षक महेंद्र पुंडीर, कांस्टेबल मुकेश चौहान, नरेश बहुगुणा, सुरेश रावत और सोहन राणा की मुख्य भूमिका रही।




