
देहरादून मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने 58 वर्षीय कोटद्वार निवासी देवेंद्र सिंह नेगी का दुर्लभ और बेहद जटिल डबल ट्यूमर का सफल इलाज कर नई जिंदगी दी। मरीज मलाशय (रेक्टम) और दाईं किडनी में बड़े ट्यूमर से पीड़ित था। पहले वह करीब 25 दिनों तक दूसरे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती रहा, लेकिन बीमारी की सही वजह सामने नहीं आ सकी।
मैक्स हॉस्पिटल में सीनियर कंसलटेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. सौरभ तिवारी और विशेषज्ञों की टीम ने पहले मरीज की स्थिति को नियंत्रित किया, फिर सफलतापूर्वक रेक्टम का ट्यूमर निकाला। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत तेजी से सुधरी और एक सप्ताह में उसे छुट्टी दे दी गई।
कुछ महीनों बाद मरीज के स्वास्थ्य में सुधार होने पर दाईं किडनी का बड़ा ट्यूमर भी सफल सर्जरी से निकाल दिया गया। दूसरी सर्जरी के बाद भी मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट गया।
डॉ. सौरभ तिवारी ने कहा कि यह सफलता समय पर सही पहचान, विशेषज्ञों की टीम और चरणबद्ध उपचार का परिणाम है। ऐसे जटिल मामलों में सही समय पर इलाज मरीज की जान बचा सकता है।




