
हरिद्वार। रोटरी क्लब ऑफ हरिद्वार सेंट्रल द्वारा बुधवार को चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन अकादमी, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, हरिद्वार में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।

कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन नमित शर्मा, सचिव रोटेरियन अनिल केशवानी तथा ट्री प्लांटेशन प्रोजेक्ट के चेयरमैन रोटेरियन एम.वी. पाठक सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

रोटरी क्लब ने समाज के सभी वर्गों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।




