
हरिद्वार। रोटरी क्लब ऑफ हरिद्वार सेंट्रल द्वारा आयोजित फेलोशिप एंड डिनर कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता करते हुए आपसी संवाद, संगठन की गतिविधियों और आगामी सेवा कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), हरियाली तीज सहित विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही समाजहित में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 सितंबर 2026 को वृहद रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन नमित शर्मा, सचिव रोटेरियन अनिल केशवानी तथा कार्यक्रम के चेयरमैन रोटेरियन अजीत तोमर ने सभी सदस्यों से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और जनकल्याण के कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा रक्तदान शिविर जैसे आयोजन समाज के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगे।
फेलोशिप डिनर के दौरान सदस्यों ने आपसी सहयोग, मित्रता और सेवा की भावना को और अधिक मजबूत करने का संकल्प भी लिया।





