
श्रीमती राधा देवी पत्नी श्री हरेश सिंह, निवासी रूद्रपुर द्वारा वर्ष 2016 में ग्राम चुटकी देवरिया, किच्छा जनपद उधमसिंहनगर में श्री दीपक तिवारी, निवासी ग्राम चुटकी, देवरिया, किच्छा से 2100 वर्ग फिट भूमि कय की गई थी। विक्रेता श्री दीपक तिवारी को भूमि का मूल्य रू0 10.50 लाख तत्समय ही नगद दे दिया गया था।
परन्तु उक्त भूमि की रजिस्ट्री मूल खातेदार के उपलब्ध न होने के कारण नहीं हो पा रही थी। श्रीमती राधा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। श्रीमती राधा देवी द्वारा आयुक्त महोदय के समक्ष आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में दिनांक को प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करते हुए विक्रेता से रजिस्ट्री कराये जाने का अनुरोध किया गया।

उक्त प्रकरण में आयुक्त कुमाऊं मंडल व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा द्वारा श्रीमती राधा देवी, दीपक तिवारी मूल खातेदार अश्वनी बिष्ट एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी को तलब किया गया। प्रकरण में पक्षकारों की सुनवाई के उपरांत दीपक तिवारी एवं अश्वनी बिष्ट को केता श्रीमती राधा देवी के पक्ष में रजिस्ट्री किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
आयुक्त महोदय के निर्देशों के कम में दीपक तिवारी एवं अश्वनी बिष्ट द्वारा दिनांक 5.9.2026 को श्रीमती राधा देवी के पक्ष में भूखण्ड की रजिस्ट्री की जा चुकी है। उक्त के संबंध में श्रीमती राधा देवी द्वारा आज दिनांक 8.9.2026 को आयुक्त महोदय के समक्ष उपस्थित होकर आभार व्यक्त किया गया।






