
हरिद्वार कोतवाली बहादराबाद में पत्नी की शिकायत के संबंध में जांच और पूछताछ के लिए बुलाए गए एक युवक के थाने में ही उग्र होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक अपनी पत्नी के साथ आमदा फौजदारी करने लगा। पुलिसकर्मियों द्वारा समझाने के बावजूद उसके व्यवहार में सुधार नहीं आया और वह लगातार उग्र होता गया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के इस व्यवहार से थाने में मौजूद अन्य फरियादियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहादराबाद पुलिस ने आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रमन पुत्र जगजोत सिंह, निवासी सुदेश नगर, निकट बुड्ढी माता मंदिर, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार है। पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ज्योति नेगी तथा कांस्टेबल वसीम अहमद शामिल रहे






