
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री देहरादून से हेलीकॉप्टर के माध्यम से हरिद्वार पहुंचेंगे और दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस लाइंस हेलीपैड रोशनाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद 10:45 से 11:45 बजे तक होटल गार्डेनिया सिडकुल, हरिद्वार में सीआईआई द्वारा आयोजित 7वें इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में प्रतिभाग करेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 1:15 बजे तक अंतरराष्ट्रीय पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास के लिए विकासखंड स्तर पर आयोजित एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम होटल गार्डेन व्यू, सिडकुल में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2 बजे कार से होटल गार्डेन व्यू से रवाना होकर 2:05 बजे पुलिस लाइंस हेलीपैड रोशनाबाद पहुंचेंगे। इसके बाद 2:15 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे और करीब 2:30 बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के हरिद्वार दौरे को लेकर प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां पूरी की हैं।







