
भागीरथी में समाई इनोवा, चार लोगों की मौत; लापता महिलाओं की तलाश में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी
उत्तरकाशी। गंगनानी क्षेत्र में भागीरथी नदी में इनोवा कार समाने के हादसे के करीब 10 दिन बाद भी लापता दो महिलाओं का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो महिलाएं अब भी लापता हैं।
लापता महिलाओं की तलाश के लिए पुलिस की ओर से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस की टीमें भागीरथी नदी और आसपास के संभावित क्षेत्रों में तलाश कर रही हैं।
हादसे के बाद से ही लापता महिलाओं के परिजन उनके मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कई दिन बीत जाने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने से परिवारों की चिंता बनी हुई है। पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।






