
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली कनखल पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जनपद और बाहरी क्षेत्रों में लगातार दबिश दी जा रही है। इसी क्रम में 16 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने वारंटी के घर पर दबिश देकर मोहित गुप्ता पुत्र देवकीनंदन गुप्ता, निवासी हजारी बाग, कनखल को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक मुन्ना नेगी, कांस्टेबल दिगपाल सिंह भंडारी और कांस्टेबल तारेन्द्र सिंह शामिल रहे।





