राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में उतरे कांग्रेसी

देश में शांति और न्याय का दौर वापस लाने हेतु कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मणिपुर से मुंबई तक की 2.0 भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ किया। इसके संदर्भ में राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जनपद में देर शाम नवनियुक्त प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी अर्जुन पासी की मौजूदगी में एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के संयोजन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के पूर्व कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे नवनियुक्त प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी अर्जुन पासी का शहर अध्यक्ष शकील अंसारी समेत दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत के उपरांत नवनियुक्त जनपद प्रभारी अर्जुन पासी ने कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं से परिचय प्राप्त कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा उन्होंने सभी से संगठन को मजबूत कर एवं वर्तमान तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने व कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मकसद को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिला कार्यालय से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के संयोजन में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2.0 का बैनर लेकर न्याय यात्रा की थीम बजाते हुए जिला कार्यालय से लाल डिग्गी चौराहा, डाकखाना चौराहा, गल्ला मंडी, जिला चिकित्सालय, नगर कोतवाली, बस अड्डा, आजाद पार्क, तिकोनिया पार्क, पंत स्टेडियम होते हुए वापस जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे। जहां न्याय यात्रा का समापन किया गया। ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2.0 रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से 15 राज्य एवं लगभग 110 जिलों का सफर तय कर मुंबई पहुंचेगी।यह यात्रा भाजपा सरकार के तानाशाही के खिलाफ़ एवं देश की जनता को न्याय दिलाने अथवा देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं अन्याय के खिलाफ है इस यात्रा का मकसद देश में आपसी सौहार्द एवं भाईचारा कायम रखने हेतु निकाली गई है। जिला कार्यालय में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 2.0 भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के लोगों को न्याय दिलाने की यात्रा है जिसे आज मणिपुर से 15 राज्य लगभग 110 जिलों से होकर मुंबई तक का सफर तय करेगी। देश में भाजपा सरकार की तानाशाही एवं देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी व देश के अवाम के साथ हो रहे अन्याय और नफरत की राजनीति के खिलाफ है। देश में अमन चैन भाईचारा एवं हर धर्म व समुदाय के लोगों को न्याय का अधिकार दिलाने हेतु कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मणिपुर से शुभारंभ किया जिसका सफर मुंबई तक तय होगा। आज हम लोग अपने जननायक व जननेता के समर्थन में शहर के विभिन्न मार्गो पर पैदल चलकर पदयात्रा निकाली। वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, कृष्ण कुमार मिश्र ,ओम प्रकाश सिंह, नफीस फारुकी, तेजबहादुर पाठक, हौसिला प्रसाद भीम,राहुल त्रिपाठी,रणजीत सिंह सलूजा आदि लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर, राहुल त्रिपाठी,योगेश पांडेय, विजय पाल, मदन तिवारी, सलाउद्दीन हाशमी, पंकज सिंह, नफीस पठान, शक्ति प्रसाद तिवारी, नंदलाल मौर्य, मनीष तिवारी, एडवोकेट मिर्जा अकरम वेग, प्रेमचंद भारती, महेंद्र प्रताप सिंह, सिराज अहमद भोला, रणजीत सिंह सलूजा, महेश मिश्र, मो कमर खान, मीनू यादव, अमोल बाजपेई, इमरान अहमद, शीतला प्रसाद साहू, नीरज सिंह, राहुल मिश्रा, शईद, खालिद, सब्बू, अनवर अंसारी, मेराज अहमद, अर्श खान लकी, ममनून आलम, राजदेव शुक्ला, आवेश अहमद, ओम प्रकाश दुबे, जनार्दन शुक्ल, एडवोकेट हामिद राइन आदि लोग सम्मिलित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading